INTUC Haryana State Working Committee Meeting: Resolve to protect the rights of workers and trade unions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

INTUC हरियाणा प्रदेश कार्यसमिति बैठक: श्रमिकों और ट्रेड यूनियनों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 5:23 PM (IST)
INTUC हरियाणा प्रदेश कार्यसमिति बैठक: श्रमिकों और ट्रेड यूनियनों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प
खास खबर। गुरुग्राम गुरुग्राम में आयोजित INTUC हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में श्रमिकों के कल्याण और ट्रेड यूनियन अधिकारों को सुदृढ़ करने पर गहन मंथन हुआ। बैठक में AICC हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, INTUC प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव तथा HPCC सोशल मीडिया को-चेयरपर्सन पुनीत यादव सहित अनेक वरिष्ठ श्रमिक नेता उपस्थित रहे।
बैठक में नए श्रम कानूनों के प्रभावों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए यूनियन गठन, सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की पुरजोर मांग की गई। साथ ही स्टैंडिंग ऑर्डर्स की सीमा को 300 से घटाकर 100 श्रमिक करने और नीतिगत बदलावों से पहले यूनियनों से अनिवार्य परामर्श पर बल दिया गया।
श्रमिक हितों को रेखांकित करते हुए नेताओं ने हर कामगार को न्यूनतम व समयबद्ध वेतन, ठेका श्रमिकों को ईएसआई-पीएफ व बोनस जैसी सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा समितियां तथा अनिवार्य नियुक्ति-पत्र और वेतन पर्ची सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
इस दौरान पुनीत यादव द्वारा नए श्रम कानूनों पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र भी संचालित किया गया। संगठन ने 'हर कारखाने, हर गेट और हर अदालत' तक पहुंचकर तथा 'मजदूर अधिकार पाठशाला' के जरिए श्रमिकों को जागरूक कर जमीनी संघर्ष को तेज करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement