hashish seized, recovered car, seven arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेढ़ करोड़ की चरस पकड़ी, कार भी बरामद, सात गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 7:26 PM (IST)
डेढ़ करोड़ की चरस पकड़ी, कार भी बरामद, सात गिरफ्तार
अजमेर। शहर की पुलिस ने गुरुवार को जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार को 13 किलो 108 ग्राम चरस बरामद कर 7 आरोपियो को पकड़ा है। पुलिस ने इनसे 2 लाख रुपए और शेवरले कार भी बरामद की है। सिविल लाइन सीओ राजेश मीणा ने बताया कि थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि अजमेर बस स्टैंड पर 2 कश्मीरी सहित 7 लोग गुजरात नंबर की कार के पास खड़े हैं, जिनके पास मादक पदार्थ हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर सातों को मौके से पकड़ा और इनसे 13 किलो चरस (अंतराष्ट्रीय बाजार ने कीमत ढेड़ करोड़ बताई जा रही है ) जब्त की। आरोपियो से 2 लाख रुपए के साथ वारदात में काम ली जा रही शेवरले कार भी बरामद की है। यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई
यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement