Happy seeder sowing to be given priority-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैप्पीसीडर से बिजाई को दी जाए प्राथमिकता

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 5:28 PM (IST)
हैप्पीसीडर से बिजाई को दी जाए प्राथमिकता
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने धान बाहूल्य जिलों में हैप्पीसीडर के माध्यम से गेहूं की बिजाई अपनाने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस बाबत प्रदर्शन प्लांटों का एक विशेष अभियान चलाएं और इसे अपनाने वाले किसानों को विभाग की ओर से बिजाई का आधा खर्चा दिया जाए। कृषि मंत्री मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग के पास लगभग 28 हैप्पीसीडर हैं और 65 हैप्पीसीडर किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए गए हैं। जिसके बाद जिनके पास हैप्पीसीडर है। उनसे किराए पर लेकर बिजाई कराई जाए। कृषि मंत्री ने धान की पराली के स्थायी समाधान के लिए कृषि वैज्ञानिकों से दीर्घावधि योजना तैयार करवाने का भी सुझाव दिया। इसके लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों से धान के अवशेषों को डीकम्पोस्ट करने की योजना बनवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement