Gurudas Kamat and Sachin Pilot welcome-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुदास कामत व सचिन पायलट का स्वागत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 9:49 PM (IST)
गुरुदास कामत व सचिन पायलट का स्वागत
बूंदी। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी गुरुदास कामत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कोटा जाते समय राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भरत शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस व सभी अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के सामने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भरत शर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुदास कामत, सचिन पायलट को 21 किलो फूलों का हार पहनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। समस्याओं व संगठन की स्थिति से करवाया अवगत
भरत शर्मा ने कामत व पायलट को बूंदी जिले की जन समस्याओं व कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच, पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर मीणा, युवा लोकसभा महासचिव बीरजू गुर्जर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव पंकज रॉलय, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर रावल, गुढ़ानाथावतान सरपंच करण सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणावत, राजकुमार माथुर, सेवादल के पूर्व शहर संगठक मेहमूद अली, रिक्की मेवाड़ा, धर्मेंद्र गौतम, युवराज मीणा, छात्र नेता देशराज मीणा, युवा नेता सत्यनारायण सैनी, गोपाल शर्मा, नारायण सिंह हाड़ा, इमरान भाई, अरुण तंबोली, बंटी मंगाल, जितेन्द्र मीणा, हरि गुर्जर, कुणाल पारीक, विनोद चोपदार, अंकित रतन, अंकित बूलीवाल, रविन्द्र राठौर, राधेश्याम गुर्जर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement