gunman, fired, wife,mla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक के गनमैन ने पत्नी पर दागी गोली

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 6:35 PM (IST)
विधायक के गनमैन ने पत्नी पर दागी गोली
श्रीगंगानगर । ओडकी गांव में ओडकी गांव में एक जिला पुलिस के एक सिपाही ने मामुली कहासुनी में अपनी पत्नि पर गोली चला दी । गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को श्रीगंगानगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। औडकी गांव निवासी साहबराम वर्तमान में जिला पुलिस मे सिपाही के पद पर तैनात है, उसकी ड्रयुटी रायसिंहनगर विधायक सोना देवी बावरी के गनमैन के रूप में है। गत रात्रि वह अपने गांव ओडकी आया तो पत्नि रोशनी देवी से उसकी किसी बात पर बोलचाल हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नि रोशनी के पैरों पर चार फायर कर दिये। इससे रोशनी देवी के पैरों में जख्म हो गये। आसपास के लोगो को पता चलने पर पुलिस को सुचना दी गयी जिसके बाद घायल अवस्था में उसे श्रीगंगानगर के राजकीय अस्पताल में भती करवाया गया है। हिंदुमलकोट पुलिस ने साहब राम को राउडंप कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement