Advertisement
श्रीगंगानगर में सहकारी समितियों की प्रगति की समीक्षा, गोदामों और जन औषधि केंद्रों पर दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने जन औषधि केंद्रों की स्थापना की समीक्षा करते हुए पैक्स और श्रीगंगानगर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के माध्यम से स्थान आवंटन की प्रक्रिया पर चर्चा की। इसके साथ ही ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के तहत पैक्स कंप्यूटरीकरण, ग्रेन स्टोरेज प्रोजेक्ट और कंज्यूमर स्टोर सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मूंग और मूंगफली की खरीद तैयारियों पर चर्चा
बैठक में समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बजट घोषणा के तहत जिले में निर्मित गोदामों के उपयोग तथा एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा केंद्रीय सहकारी बैंक की अमानतों, निष्क्रिय सहकारी समितियों के परिसमापन और भूमिविहीन पैक्स को गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने जैसे मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे।
जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ सहकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने तथा निर्धारित कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां दीपक कुक्कड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम चौहान, जीकेएसबी के प्रबंध निदेशक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, डेयरी एमडी उग्रसेन सहारण, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमरजीत सिंह, कृषि अधिकारी जसवंत बराड़, विकास गर्ग और डॉ. प्रभुदयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


