Temperance Welfare Foundation brings smiles to Anganwadi children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेम्परेन्स वेलफेयर फाउंडेशन ने आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 1:50 PM (IST)
टेम्परेन्स वेलफेयर फाउंडेशन ने आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
खास खबर। श्रीगंगानगर बाल दिवस के अवसर पर टेम्परेन्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को खिलौने एवं आकर्षक उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
फाउंडेशन के सदस्य हार्दिक छाबड़ा ने बच्चों को अपने हाथों से खिलौने एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फाउंडेशन की डायरेक्टर दीपाली छाबड़ा ने इस पहल को एक सकारात्मक एवं सराहनीय सामाजिक प्रयास बताया।
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों तक खुशियां पहुंचाई जाएं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया जाए।फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों के कार्यों बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान जैसी प्राथमिकताएं में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement