Advertisement
श्रीगंगानगर में चौथे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, आठ पंचायत समितियों के लिए मतदान दल रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, 14 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही रवानगी स्थल पर वाहनों की पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं और चुनाव से पहले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित रहें। मतदान दलों और मतदाताओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
20 नवंबर को होगी मतगणना
जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और चौथे चरण में शामिल पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
इसके अलावा 16 नवंबर को संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके अगले दिन 17 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
मतदान दलों की रवानगी के दौरान एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता अश्विन के. पंवार, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (RO), जिला कोषाधिकारी योजना, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार सोनी, राजन शर्मा और हंसराज जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


