gull the 84 thousand rupees -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक में झांसा देकर ठग उड़ा ले गया 84 हजार रुपए

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 11:05 PM (IST)
बैंक में झांसा देकर ठग उड़ा ले गया 84 हजार रुपए
अजमेर। बैंक में कंपनी के पैसे जमा कराने गए एक कर्मचारी को गुरुवार को एक ठग ने झांसा दिया और उससे 84 हजार रुपए उड़ा ले गया। पीडि़त ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार स्थित सौरभ एंटरप्राइजेज में काम करने वाला हीरालाल कंपनी 84 हजार रुपए जमा कराने आईसीआईसीआई बैक गया था। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। आरोपी ने हीरालाल को बातों में लगा लिया और विश्वास जमाकर हीरालाल को अपना बैग देकर पानी पीने चला गया। बाद में आरोपी ने हीरालाल के सेठ का नाम लेकर पैसे जमा कराने के लिए कहा तो पीडि़त हीरालाल ने जमा करने के लिए आरोपी को 84 हजार रुपए दे दिए। कुछ देर में मौका देख आरोपी बैंक से फरार हो गया। ठगी का पता चलने पर पीडि़त कोतवाली थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच की। यह भी पढ़े :करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े
यह भी पढ़े :शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement