पठानकोट। त्यौहार के सीजन को देखते हुए जीआरपी पुलिस
प्रभारी
सतपाल सिंह ने एंटी सेबोटेज और डॉग स्क्वाड को साथ ले कर रेलवे प्लेट फार्म तलाशी अभियान चलाया ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी भी गलत हरकत को अंजाम न दे सके।
पठानकोट रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक महत्व रखता है जहां यह शहर एक तरफ आतंकवाद ग्रस्त जम्मू कश्मीर के साथ लगता है वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के साथ लगता है ;जो भी जम्मू कश्मीर के किसी भी हिस्से से चलता है उसे भारत के किसी भी भाग में जाने
के लिए, चाहे रेल मार्ग हो या सड़क मार्ग पठानकोट से हो कर जाना पड़ता है इस लिए यह रेलवे स्टेशन अपने आप में एक महत्व पूर्ण स्टेशन है। थाना प्रभारी ने बताया की उनकी टीम द्वारा ऐसे सर्च अभियान समयँ समयँ पर चलाये जाते है।