Advertisement
पंजाब निकाय चुनाव : 8 नगर निगमों सहित 95 संस्थाओं के लिए मतदान शुरू, EVM नहीं 'बैलेट पेपर' से डल रहे वोट, मोबाइल समेत 9 चीजें बैन

निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस के 35 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और 36 हजार से अधिक चुनावी मुलाजिम फील्ड में तैनात हैं। राज्य में कुल 3,977 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 740 बूथों को संवेदनशील और 274 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। आपात स्थिति के लिए बूथों के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मुस्तैद की गई हैं। हर बूथ पर 5 मुलाजिमों की तैनाती की गई है।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद सभी पोलिंग बूथों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने चेतावनी दी है कि कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश न करे क्योंकि हर गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर है। मतदान प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद कैमरों की डीवीआर को भी मतपेटियों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में ही सुरक्षित रखा जाएगा। अदालत के आदेशानुसार इस फुटेज को एक साल तक नष्ट नहीं किया जा सकेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला डिप्टी कमिश्नर की होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पठानकोट
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


