Geezers brutal murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वृद्धा की निर्मम हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 00:43 AM (IST)
वृद्धा की निर्मम हत्या
भिवानी। प्रेमनगर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवकों ने घर की बहु को भी मारने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय फूलवती अपनी बहू के साथ घर के अंदर सो रही थी। उसका पति छत पर बने कमरे के अंदर सोया हुआ था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुसे और पहले उसकी सास के सिर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने उसे भी पकड़ लिया और उसे दीवार पर जोर से धकेल दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वो बेहोश हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है.....

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement