फाजिल्का। स्थानीय अनाज मंडी कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस द्वारा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म
दिन पर उनको याद किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र कालड़ा(पप्पू), कांग्रेस कमेटी के
प्रांतीय महासचिव कौशल बूक, कांग्रेस बुद्धिजीवी सैल के जिला चेयरमैन सतपाल पुजानी, विजय तंवर, सतपाल भूसरी, संदीप गुलब्धर, अमर लाल बाघला, रोशन लाल भूसरी, जोगिन्द्र सिंह, जगदीश कुक्कड़, परमानंद, महिन्द्र कंबोज,राज कुमार खुंगर ,चेतन ग्रोवर, काका डोगरा, विनोद नागपाल, सुभाष मदान, गोरू कालड़ा, मोनू ठठई, केवल कृष्ण, पंकज पुजानी, अशीश, योगराज शर्मा, मनु शर्मा, राकेश नागपाल, अालोक नागपाल,पंकज आहुजा, लविश पुजानी, विशाल गुलब्धर, मंगत राय, असीम कालड़ा ने राष्ट्रपिता
महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प चढ़ाये।
इस अवसर पर
संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र कालड़ा ने कहा कि 2 अक्तुबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर अंर्तराष्ट्रीय
स्तर पर अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का समस्त जीवन देश को
समर्पित रहा 1965 के भारत पाक युद्ध
में उन्होने विजय श्री का सेहरा पहनाय।