Advertisement
पंजाब: तलाकशुदा पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया, वारदात से ठीक पहले साथ में बनाई थी इंस्टाग्राम रील

राजीनामे के बहाने बस स्टैंड से ले गया खेत
परिजनों के अनुसार, मृतका सरोज (42 वर्ष) की शादी 22 साल पहले गांव जंडवाला मीरा सांगला निवासी गुरमीत सिंह से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे (दो शादीशुदा बेटियां और एक बेटा) हैं। पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद रहने के कारण करीब 2 साल पहले उनका तलाक हो गया था और सरोज अपने मायके में रह रही थी।
मृतका के पिता भलवान सिंह ने बताया कि आरोपी गुरमीत ने दोबारा साथ रहने और समझौता (राजीनामा) करने के बहाने सरोज को बुलाया। वह उसे बस स्टैंड से अपनी बाइक पर बैठाकर खेत की तरफ ले गया, जहां उसने झाड़ियों के पास धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
चरवाहे ने सुनी चीखें, ऐसे हुआ खुलासा
हत्या के बाद आरोपी ने शव को मिट्टी के गड्ढे में छुपा दिया। हालांकि, पास में ही बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति ने महिला के चिल्लाने की आवाजें सुन ली थीं। जब वह मौके की तरफ बढ़ा तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। चरवाहे ने तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल भेजा।
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह; बेटियों ने मांगी सख्त सजा
डीएसपी बीएस रंधावा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरमीत अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों पर शक करता था, इसी वजह से दोनों का तलाक भी हुआ था।
मां की नृशंस हत्या से आहत दोनों बेटियों ने प्रशासन से सख्त सजा की मांग करते हुए कहा, "जैसे पिता ने हमारी मां को तड़पा-तड़पाकर मारा है, उसे भी वैसी ही सजा मिले या फिर उम्रकैद दी जाए, ताकि मां को न्याय मिल सके।" पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फाजिल्का
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


