Attempt to deliver weapons through drone in Fazilka failed, pistol and cartridges recovered from the field-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फाजिल्का में ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने की कोशिश नाकाम, खेत से पिस्टल और कारतूस बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 12:02 PM (IST)
फाजिल्का में ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने की कोशिश नाकाम, खेत से पिस्टल और कारतूस बरामद
फाजिल्का। भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने की एक कथित कोशिश को नाकाम किया है। फाजिल्का के सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन मिलने के बाद BSF और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान धान के खेत से ड्रोन के साथ एक चाइना मेड पिस्टल, दो मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए गए। BSF की ओर से ड्रोन की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घुबाया पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान खेत से हथियार बरामद हुए। तारबंदी पार कर करीब एक किलोमीटर अंदर पहुंचा ड्रोन
पुलिस के मुताबिक, ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा की तारबंदी पार करके भारतीय क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था। आशंका है कि ड्रोन के जरिए हथियार भारतीय क्षेत्र में गिराने की कोशिश की गई थी।
हथियार और ड्रोन को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किस तक पहुंचाए जाने थे और इस पूरी गतिविधि के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।
फिलहाल BSF और पुलिस की ओर से इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement