Gabbar angry again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गब्बर एक बार फिर गुस्से में

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 9:21 PM (IST)
गब्बर एक बार फिर गुस्से में
चंडीगढ़। इस बार उन्होंने अफसरशाही को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में गब्बर के नाम से जाने जाने वाले अनिल विज ने टि्वटर पर टि्वट कर अंबाला कमिश्ननरी को खजाने पर बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार ना होने के कारण यह सभी सरकारी खजाने पर बोझ साबित हो रहे हैं। विज ने कहा कि पहले अंबाला और पंचकूला में दो एसपी और 4 डीएसपी होते थे और अब 3 डीसीपी और 14 एसीपी हैं फिर भी कानून व्यवस्था चरमरा रही है जिससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि यह अधिकारी सरकारी खजाने पर बोझ साबित हो रहे हैं। अम्बाला पुलिस कमिश्नरी पर ट्वीट के बाद सरकार के कई अधिकारी भी बैकफुट पर आ गए हैं।विज का कहना है कि अम्बाला कमिश्नरी बनाए जाने के दौरान भी मैंने विरोध किया था। विज ने कुश्ती दंगल विजेता मौसम खत्री को जीत की राशि न देने के मामले में कहा कि डोप टेस्ट की रिपोर्ट देरी से आने की वजह से हुई इनामी राशि मिलने में देरी हुई है। अब जल्द ही मौसम खत्री को इनामी राशि मिलेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement