For many demand sfi protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई का धरना

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 4:52 PM (IST)
विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई का धरना
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाही करवाने, गांवों में शिक्षण संस्थानों तक लड़कियों के लिए स्पेशल बसें चलवाने और रोजगार कार्यालय में ही पंजीकरण के लिए कम्प्यूटर व कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करवाने व अन्य स्थानीय मांगों को लेकर स्टूडैंटस फैडरेशन ऑफ इंडिया व भारत की जनवादी नौजवान सभा के आह्वान पर जिलेभर से आए सैंकड़ों युवाओं ने मंगलवार से उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू कर दिया है। धरने में गांव बैजलपुर, दहमन, ढाणी सांचला, गोरखपुर, जाण्डली कलां व खुर्द, भूना तथा अन्य गांवों के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं, नौजवानों व महिलाओं ने भाग लिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर गांव बैजलपुर से आई सुदेश ने कहा कि कौशल विकास द्वारा स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की योजना के माध्यम से निजी शिक्षण संस्थानों जिनमें गुरू द्रोणाचार्य कॉलेज एक है, को युवाओं को प्रशिक्षित करने का ठेका दिया गया। इन शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं का पंजीकरण कर उनके दस्तावेज लेकर इनको मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर हड़प लिया। यह फर्जीवाडा बेरोजगारों के साथ रोजगार के नाम पर भद्दा मजाक है। फर्जीवाड़े की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर विधायक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, बलवान सिंह दौलतपुरिया तथा धरने-प्रदर्शन के माध्यम से उपायुक्त, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपे लेकिन कोई हल नहीं निकला।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement