firing on policeman, punk ran away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 4:49 PM (IST)
पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
रेवाड़ी। शहर में पुलिस पर भारी बदमाशों ने रात पुलिस की जिप्सी पर फायरिंग की। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन पुलिस को सूचना मिली थी की एक पिकअप गाड़ी मे सवार आठ -दस बदमशों ने कसौला थाना पुलिस पर पथराव किया है और वे रेवाड़ी की तरफ आ रहे है। जिस पर मॉडल टाउन पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी ने बदमाशों का पीछा किया। बावल रोड पर आईयूसी चौक पुलिस नाका देख गाड़ी बैक कर बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस वैन पर फायरिंग की जिसमें पुलिस वैन का ड्राइवर घायल हो गया । थाना प्रभारी का कहना है की एक राउंड फायर हुआ और घायल पुलिसकर्मी का कहना है की 2-3 राउंड फायर हुआ है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement