Fire Breaks Out in Pearl Millet Stalks; Chaos Ensues; Fire Brigade Unable to Reach Site; Blaze Extinguished with Help from a Private Borewell-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाजरे की कड़बी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता नहीं मिला, निजी बोरवैल की मदद से पाया काबू

khaskhabar.com: रविवार, 15 नवम्बर 2026 3:12 PM (IST)
बाजरे की कड़बी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता नहीं मिला, निजी बोरवैल की मदद से पाया काबू
बयाना। कस्बे के लाल बाग स्थित खादी भंडार के पीछे खेत में रखी बाजरे की कड़बी एवं पैदा की गई बाजरे की फसल आग में जलकर स्वाहा हो गई । खेत में बने छप्पर पोश घर में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन खेत तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिलने के कारण दमकलकर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी बोरवैल की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में खेत में रखी बाजरे की कड़बी डीएपी खाद के कट्टे, एवं बाजरे से भरें कट्टे जलकर नष्ट हो गई। हालांकि, नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं हो सका है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement