पहले तो करते रहे छींटाकशी, फिर टक्कर मार कर गिराया
khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 08:19 AM (IST)
जोधपुर। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर मनचलों की आवारागर्दी लोगों खास कर महिलाओं और युवतियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। उनके लिए राह चलती लड़कियों को देखकर छींटाकशी करना भी आम है। अब दिन-ब-दिन उनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया यहां हुआ। मनचलों ने न सिर्फ एक युवती पर फब्तियां कसीं बल्कि उसे बाइक की टक्कर मार कर गिरा भी दिया।
यह है वाकया