Empty plots yielded 200 drug injection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाली प्लाट में मिले 200 नशीले इंजेक्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 8:34 PM (IST)
खाली प्लाट में मिले 200 नशीले इंजेक्शन
नवांशहर। नवांशहर से बंगा मार्ग पर स्थित फोकल प्वाइंट में शुक्रवार को पुलिस ने एक खाली प्लॉट में नशीले इंजेक्शन (200 ) की खेप मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी निरंजन सिंह व चरनजीत सिंह को किसी की शिकायत मिली की खाली प्लाट मे कुछ सामान है पुलिस ने आकर जब उस प्लॉट में एक तौलिए में लिपटे दो प्लास्टिक बैग मिले, जिसे खोला तो उसमें एलर्जी होने पर इस्तेमाल करने वाले इंजेक्शन मिले। इसे नशे के लिए मंहगे दामों पर बेचा जाता है। इसकी कीमत मात्र दस रुपये है, लेकिन बाजार में दौ से तीन सौ रुपये में बिक रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि 20-25 साल के दो युवक एक सफेद रंग की एक्टीवा पर आए। एक ने खाली प्लॉट में इस थैली को रखी ओर दोनों आगे के रास्ते से निकल गए। पुलिस ने वहीं लगे सीसीटीवी कैमरों में एक्टिवा का नंबर जांचने की कोशिश की। यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement