Nawanshahr: Kathgarh police arrested a youth with 8 grams of heroin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवांशहर : काठगढ़ पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 मार्च 2025 3:21 PM (IST)
नवांशहर : काठगढ़ पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार
नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काठगढ़ पुलिस ने एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। शमशान घाट के पास संदिग्ध हरकतों से पुलिस को हुआ शक मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम रोपड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान शमशान घाट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने अपनी पैंट से एक लिफाफा निकालकर घास में फेंक दिया और पीछे हटने लगा।
आरोपी की पहचान, हेरोइन बरामद
पुलिस ने तुरंत उसे संदेह के आधार पर काबू किया और तलाशी ली, जिसमें 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कमलदीप उर्फ कमल पुत्र मनोहर लाल, निवासी चाहल जट्टा के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
जिला एसएसपी डॉ. महिताब सिंह द्वारा जारी निर्देशों के तहत आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास नशा कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement