मेवात । जिले के रोजका मेव गांव में सोमवार को राष्ट्रपति भवन के निदेशक एन के सुधांशु रमन ने दौरा किया। रमन ने गांव में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। गांव के लोगो ने निदेशक से बिजली,पेयजल,रोजगार की मांग की। मेवात जिले के रोजका मेव गांव को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा विकसित करने के लिए गोद लिया हुआ है। रमन ने गांव के लोगों को भरोसा दिलाया कि आपके गांव का राष्ट्रपति भवन द्वारा सम्पूर्ण विकास कराया जाएगा। उन्होंने गांव के लोगों की मांग पर कहा कि रोजका मेव में अगले 20 दिनों में 24 घंटे बिजली मिलने लग जाएगी। रोजगार के लिए गांव के 30 बच्चों को स्कील डैवलपमेंट के तहत इच्छानुसार प्रशिक्षण दे कर उन्हें अच्छी कंपनीयों में रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं की पहचान कर हमें बताए,जिससे उन से बात कर रोजगार दिया जा सके। पीने के पानी के लिए रमन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव के लोगों की प्यास बुझाने के लिए अरावली पर्वत माला की तलहटी से पानी दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करोड़ो रूपये की राशि खर्च होगी। इसलिए उपायुक्त मेवात से बात कर इस मामले का स्थाई समाधान किया जाएगा। लड़कियों को शिक्षित करने के लिए अलग बालिका भवन बनाया जाएगा।