Electricity Department Lineman Arrested Red-Handed While Accepting ₹20,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अगस्त 2026 5:16 PM (IST)
20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
नूंह। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के लाइनमैन राकेश को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 36, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्या था मामला - शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे शाहिद के नाम से 6 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और कनेक्शन की निर्धारित सरकारी फीस भी जमा कर दी थी। शिकायत के अनुसार, बिजली विभाग के सब-डिविजन तावड़ू में तैनात लाइनमैन राकेश और जुनैद कनेक्शन लगाने की एवज में उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास तत्काल 20 हजार रुपये ही उपलब्ध थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी नूंह की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी लाइनमैन राकेश को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी जुनैद मौके पर मौजूद नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
अपील - रिश्वत मांगे तो एसीबी को करें शिकायत
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य को करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल एसीबी की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आमजन की जागरूकता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement