अजमेर। निकटर्ती ग्राम दौराई में बुधवार को शिया समुदाय द्वारा ईद-ए- गदीर का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन अजमेर के जिलाध्यक्ष सैय्यद आसिफ अली ने सभी अजमेरवासियों को ईद-ए-गदीर की मुबारकबाद दी। अली ने पाकिस्तान द्वारा बार-बार कि जा रही नापाक हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर कश्मीर के उरी मे शहीद हुए 18 जवानों को श्रद्धांजलि दी। स्थानीय अंजुमन जाफरया विकास समिति के अध्यक्ष सैय्यद आबिद हुसैन ने बताया कि अन्दर वाली मस्जिद में ऑल इंडिया इंडिया शिया फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष मौलाना सायम रजा ने समुदाय के लोगों को विशेष नमाज अदा कराई। ईद-ए-गदीर का कार्यक्रम तारागढ़, सूरजपुरा, गुवाडिया, मोतीपुरा, रूपनगढ़ सहित अजमेर जिले के कई गांवों में किया गया।