educated unemployed working 100 hours, training, will return Rs 9 thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षित बेरोजगारों को सौं घंटे काम, ट्रेनिंग के बदले मिलेंगे 9 हजार रुपए

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 5:18 PM (IST)
शिक्षित बेरोजगारों को सौं घंटे काम, ट्रेनिंग के बदले मिलेंगे 9 हजार रुपए
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में मानदेय सक्षम योजना-2016 के तहत 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के स्नातकोत्तर बेरोजगार युवाओं हेतु ‘शिक्षित युवा, सम्मानित हुआ’ योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना के पहले चरण में 30 नवम्बर 2016 तक पंजीकृत हुए सभी स्नातकोत्तर 5169 युवाओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में मानदेय सक्षम योजना-2016 का शुभारम्भ करते हुए कहा कि अभी ऐसे युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए भत्ता, मानदेय तथा कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रुपये मासिक भत्ता, 100 घंटे काम के बदले 6 हजार रुपये मानदेय तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए नि:शुल्क कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरियाणा के मूल निवासी युवाओं को यह सुविधा 3 वर्ष की अवधि या 35 वर्ष की आयु जो भी पहले होगी को उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे इन युवाओं को अपने पांव पर खड़े होने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षित व अशिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या करीब 5 लाख तथा 10+2 या उससे अधिक शिक्षित करीब 3 लाख युवा है। इन युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने या स्वरोजगार योग्य बनाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। यह योजना युवाओं के लिए कोई रोजगार का साधन नही है बल्कि उन्हें रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाना है। इससे युवाओं को मेहनत करके निजी या सरकारी नौकरी, स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के स्नातक स्तर तक शिक्षित युवाओं को शामिल किया जाएगा ताकि उन्हें भी जीवन में आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया जा सके। मुख्यमंंत्री ने कहा कि इससे पहले सरकारों ने केवल बेरोजगारी भत्ता दिया था परन्तु हमारी सरकार ने इससे नागरिकों को प्रदेश की उन्नति के साथ जोडऩे का कार्य किया है। इस अवसर पर प्रदेशभर के 21 युवाओं को एक माह के भत्ता की 3000 रुपये राशि के चैक तथा मानद कार्य पत्र प्रदान किये। प्रदेश के इन पंजीकृत 5169 युवाओं को शीघ्र ही काम दिया जाएगा, जिसके तहत दिसम्बर माह में उन्हें लोगों को बैंकर्स की सहायता से कैशलेश समाज बनाने हेतु जागरूकता अभियान में काम दिया जाएगा। इसके पश्चात इन युवाओं को प्रदेश के अन्य विभागों में कम अवधि के कार्य दिये जाएंगे। ऐसे युवाओं के लिए ‘जहां कम, वहां हम’ के नारे को फलीभूत करते हुए हर विभाग में कार्य दिया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने सभी युवाओं से बातचीत की और उनके जीवन के बारे में जानकारी हासिल की। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement