Advertisement
जिला कलक्टर देशलदान ने तहसील कार्यालय साबला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान ऑफलाइन एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड के संधारण की स्थिति की जानकारी ली गई। पुराने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के साथ आवश्यक रिकॉर्ड को ऑनलाइन किए जाने एवं रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
विधिक शाखा के निरीक्षण के दौरान लंबित एवं पुराने प्रकरणों के रिकॉर्ड की जानकारी लेते हुए उनका नियमानुसार समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमा ज्ञान से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा कर लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए गए।
संस्थापन शाखा के निरीक्षण के दौरान शाखा में संधारित सभी ऑफलाइन रिकॉर्ड एवं अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। कार्यालयीन रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण एवं नियमित अपडेट पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में उपस्थित आमजन से से संवाद करते हुए राजस्व संबंधी कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं के पात्र एवं अब तक वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने साबला बस स्टैंड एवं क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


