नूहंं। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने शुक्रवार को खंड नगीना के मेवात मॉडल स्कूल में बन रहें हरियाणा वाणी नि:शक्तजन कल्याण समिति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समिति की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। इस समिति का मुख्य उद्देश्य बधिर बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, सामाजिक पुनर्वास करना व सर्वागींण विकास करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समिति द्वारा सात कल्याण केन्द्र प्रदेश में गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, हिसार, सिरसा व रायेपुररानी जिला पंचकूला तथा एक डे-केयर सैक्टर मुख्यालय पंचकुला में चलाए जा रहे हैं। इस समिति के अध्यक्ष राज्यपाल हरियाणा व उपाध्यक्ष मैडम लेडी गवर्नर हरियाणा व मुख्यमंत्री हरियाणा हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS