khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 3:55 PM (IST)
भरतपुर। पिछले दिनों जयपुर की हिंगोनिया गौशाला में बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई थी। जिसके बाद विपक्षी दलों ने राज्य की सरकार पर गायों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हमले तेज कर दिए थे। इसी कड़ी में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाते ने सूबे की मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आज तक हिंगोनिया गौशाला का निरीक्षण नहीं किया है। बुधवार को भरतपुर में एक निजी कार्यक्रम में सम्मलित होने पहुंचे गहलोत ने कहा कि राज्य के हालात ऐसे है कि यहा मां का दर्जा प्राप्त गाय भी सुरक्षित नहीं है।