couples tied Priny formula-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 11:53 PM (IST)
21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
भरतपुर। श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमे 21 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। समिति द्धारा आयोजित पांचवें विवाह समारोह में एक साथ सभी दूल्हों की बारात गंगा मंदिर से शुरू हुई जो शहर में होती हुई विवाह समारोह स्थल जय शिव मैरिज होम पहुंची । जहां समिति के पदाधिकारियों और वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया । विवाह स्थल पर वर-वधु का वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया और अलग-अलग मंडपों में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ फेरे संपन्न कराये और फिर बाद में नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement