congress protest against kota adminstration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ों की हालत सुधारने के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 2:41 PM (IST)
सडक़ों की हालत सुधारने के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कोटा। शहर में सडकों की बदहाली से आमजन लंबे समय से त्रस्त है। सडक़ों की खराब स्थिति के खिलाफ अब कांग्रेस सडकों पर उतर आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नयापुरा चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे से नयापुरा बस स्टैण्ड तक रैली भी निकाली। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम कर धरना दे दिया। पीसीसी महासचिव पंकज मेहता ने बताया की शहर के सभी सडकों का हाल बेहाल है। सडक़ों की खराब स्थिति से आम आदम की जान पर बनी हुई है। प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। कांग्रेसीयों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस समस्या की और आंख मूंदे बैठा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी शहर की बदहाल सडक़े दिखाई नहीं दे रही है। कोटा से झालावाड, बूंदी, बांरा जाने वाले सभी रास्ते पर सडकों पर गहरे गढ्ढे हो गए है। ऐसे में भाजपा सरकार को इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोटा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement