जयपुर। आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को सांागनेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 42 में सदस्यता एवं जनजागृती अभियान चलाया गया। अभियान वि.टी रोड़, मानसरोवर स्थित सब्जी मण्ड़ी के पास और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वैशाली नगर स्थित नेशनल हैडंलूम के पास कैनोपीं लगाकर आमजन को पत्रक बांटे, आमजन से मंहगाइ, भष्ट्राचार, बेरोजगारी, अत्याचार जैसी आमजन से जुड़े महम मुद्दो पर चर्चा की गई। पार्टी की देश के प्रति, आमजन के प्रति विचार धारा से भी अवगत करवाया गया। केम्पेनींग कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जयपुर संभाग प्रभारी उम्मेद सिंह, जयपुर संभाग मिडिय़ा प्रभारी अभिषेक जैन , जयपुर शहर जोन संयोजक अमित शर्मा लियो, जयपुर ग्रामीण जोन कोर्डिनेटर पुर्निष सरिन, सहित दोनों विधानसभा क्षेत्रों विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सदस्यता अभियान के तहत सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 70 और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 45 क्षेत्रवासियों ने पार्टी की सदस्यता ली।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागतयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना