commisioner inspect the fire station -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयुक्त ने किया फायर स्टेशन का निरीक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 6:35 PM (IST)
आयुक्त ने किया फायर स्टेशन का निरीक्षण
करनाल। स्थानीय जुण्डला गेट शहर के पुराने फायर स्टेशन का निगम आयुक्त डॉ आदित्य दहिया ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। सैक्टर-4 में नया फायर स्टेशन बन जाने के बाद अब जुण्डला गेट स्थित फायर स्टेशन को उप फायर स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने यहां के पुराने भवन को घूम कर देखा और मौके पर ही हैड फायर मैन महावीर मलिक को तुरन्त इसकी मरम्मत करवाने के आदेश दिए। काफी समय बीत जाने के बाद शायद किसी बड़े अधिकारी ने पहली बार यहां का दौरा कर इसकी मरम्मत की। यहां मौजूद फायर कर्मियों की समस्याएं भी जानी। उन्होंने फायर स्टेशन के अन्दर जाकर दीवारें देखीं, जो मरम्मत योग्य हो गई थी। यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement