coaching student missing in kota, search continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दोस्त को मैसेज भेज लापता हुआ कोचिंग छात्र, तलाश जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 2:25 PM (IST)
दोस्त को मैसेज भेज लापता हुआ कोचिंग छात्र, तलाश जारी
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा से एक और कोचिंग छात्र के लातपा होने का मामला सामने आया है। लापता हुआ कोचिंग छात्र वाईब्रेंट कोचिंग संस्थान का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कोचिंग छात्र आशीष सत्यम बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वह कोटा में तलवंडी इलाके के एक मकान में रह रहा था। आशीष शहर की वाईब्रेंट कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आशीष ने अपने एक दोस्त के फोन पर मैसेज किया था। जिसमें उसने बताया कि वो घर छोडक़र जा रहा है, फिर वापस कभी नहीं आएगा। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि आशीष पढ़ाई में कमजोर था। इसकी वजह से काफी परेशान भी रहता था। वहीं, पुलिस ने कोचिंग छात्र की तलाश शुरू कर दी है। रेल हादसा:122लोगों की मौत, पढ़िए-आंखों देखा हाल,क्यों हुआ हादसा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement