CM The complaint was settled wrong window-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सी.एम. विंडो ने किया शिकायत का गलत निपटारा

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 12:27 PM (IST)
सी.एम. विंडो ने किया शिकायत का गलत निपटारा
गुडगाँव । मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की शिकायतों का निबटारा करने के लिए बनाई गई सी.एम. विन्डो द्वारा किस तरह से मुख्यमंत्री महोदय के आदेशों का मजाक उड़ाया जा रहा है? इसका एक जीता-जागता उदाहरण शिकायत संख्या 2016/091620 के निबटारे में देखने को मिलता है।नगर निगम गुडग़ांव के पूर्व सांस्कृतिक सलाहकार एवं विख्यात रंगकर्मी विश्व दीपक त्रिखा ने हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंहल की बिहार सरकार के साथ की गई धोखाधड़ी पर कार्यवाही करने के लिए सी.एम. विन्डो पर 8 नवम्बर को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। सी.एम. विन्डो से इस 17 नवम्बर को इस शिकायत का निबटारा करते हुए फाईल को बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता को एसएमएस द्वारा संदेश मिला कि आपकी शिकायत का निपटारा कर दिया गया है। जानकारी के लिए सीएम पोर्टल पर देख सकते हैं। लेकिन सीएम पोर्टल पर देखने पर जो जानकारी पता चली है उसे देखकर हर व्यक्ति चकित है कि क्या ऐसे निपटारा किया जाता है? सीएम विन्डो ने 8 नवम्बर को ही शिकायत एडमिनिस्टरेटिव जनसम्पर्क विभाग को भेजी, जहां से उसी दिन शिकायत निदेशक जनसम्पर्क विभाग को भेजी गई। वहां से शिकायत दोबारा प्रशासनिक सचिव को ये कहकर भेज दी गई कि ये मामला कला एवं संस्कृति विभाग से सम्बंधित है। लिखते वक्त ही वे यह भूल गये कि वे खुद ही कला संस्कृति विभाग के भी निदेशक हैं। प्रशासनिक सचिव ने भी अपने रिमाक्र्स देकर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेज दी। जहां से शिकायतकर्ता को संदेश मिलता है कि आपकी शिकायत का निपटारा कर दिया गया है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement