चंडीगढ़। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को समस्त पंजाबियों को विशेष तौर पर मुस्लिम भाईचारे को ईद-उल-जूहा की बधाई दी है। इस अवसर पर देश विदेश में बसते पंजाबियों को ईद मुबारक का संदेश देते हुये सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ईद-उल-जुहा हज की वार्षिक यात्रा के अंतिम पैंगंबर इब्राहिम द्वारा अल्लाह की आज्ञा अनुसार अपने पुत्र हज़रत इस्माईल को कुर्बान करने के लिये तैयार हो जाने को समर्पित है। बादल ने इच्छा जताई कि इस वर्ष ईद-उल-जुहा का त्यौहार लोगों के बीच आपसी प्रेम बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में प्रेम , सम्र्पण और कुर्बानी का जज्बा पैदा करे। उन्होंने समस्त लोगों को यह त्यौहार को जाति, रंग, नस्ल और धर्म की सीमित सोच से उपर उठकर मिल जुलकर मनाने की अपील की है।