ATM tried to break-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीम तोड़ने का प्रयास, बैंक मानने को तैयार नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 8:32 PM (IST)
एटीम तोड़ने का प्रयास, बैंक मानने को तैयार नहीं
श्रीगंगानगर। शहर के सबसे व्यस्त सुखाडिया सर्किल पर एटीएम से तोडफोड की वारदात से सनसनी फैल गई। सुखाड़िया सर्किल लगे स्टेट बैंक के एटीएम का एक उपभोक्ता ने उपयोग किया तो 10 हजार की जगह महज नौ हजार रूपये ही एटीएम से निकले। उसने जब एटीएम को ध्यान से देखा तो पता चला कि एटीएम में नीचे का पैसे डालने के बाक्स का दरवाजा खुला हुआ था और लाक के टुकडे नीचे पडे हुऐ थे। उपभोक्ता ने तुरन्त बैंक प्रबंधन व कोतवाली को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने जब एटीम को देखा तो गेट खुला पाया ओर टुटे हुऐ लाक के टुकडे भी वहां मौजूद थे. हालाकि नोटों का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने बताया की एटीएम के गेट के साथ छेडछाड कर इसे तोड़ने का प्रयास किया। बाद में बैंक एटीएम चैनल मैनेजर नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि एटीएम की मशीन का गेट पहले से ही टुटा हुआ था। उसे ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। मगर शिकायतकर्ता उपभोक्ता मोहित सेतिया ने बताया कि उसने गेट खुला होने पर उसने नीचे देखा तो टुटे हुऐ लाॅक के टुकडे वहां पडे थे। शिकायत करने पर बैंक मैनेजर ने कहा ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement