Assembly Speaker Vasudev Devnani inaugurates construction projects at government schools in Hathikheda and Maharana Pratap Naga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 10:51 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ
अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर स्थित राजकीय विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। विधायक कोष से कुल 22.27 लाख रुपये की लागत से ये कार्य करवाए जाएंगे। इनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनाड़िया, हाथीखेड़ा में 17.27 लाख रुपये की लागत से दो नए कक्षा-कक्ष तथा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, महाराणा प्रताप नगर में 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड का निर्माण शामिल है। इस अवसर देवनानी ने कहा कि हाथीखेड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं, महाराणा प्रताप नगर स्थित संस्कृत विद्यालय में कमरों की खुली छत पर टीन शेड बनाया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालयों में भवन, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण मिलेगा। अजमेर में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों का निरंतर विकास किया जा रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय को अपना परिवार मानते हुए उसकी स्वच्छता, अनुशासन और गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने घर में गंदगी नहीं करता, उसी प्रकार विद्यालय परिसर को भी स्वच्छ और व्यवस्थित रखना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में महापौर अनामिका शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement