टोंक। राज्य सरकार के नियमों के खिलाफ बनाए गए फार्म पौंड की फाइल को स्वीकृत नहीं करने के मामले में लेकर उपखंड के ग्राम मांदोलाई में एक कृषि पर्यवेक्षक से मारपीट कर दी गई। इस पर कृषि पर्यवेक्षक राजेंद्र चौधरी ने लांबाहरिसिंह थाने में आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ गणेशसिंह निवासी खेजड़ों का बास के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।
लांबाहरिसिंह थानाधिकारी भारतसिंह ने बताया कि ग्राम मांदोलाई क्षेत्र में आरोपी राजेंद्र सिंह ने सरकार के नियमानुसार भूमि पर फार्मपौंड का निर्माण नहीं किया था, इससे उसे फार्म पौंड बनाने का भुगतान नहीं हो रहा था। इस पर उसने कृषि पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी पर दबाव बनाकर फाइल पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया और हस्ताक्षर नहीं करने पर उससे मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का का मामला दर्ज करते हुए पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपी के गांव खेजड़ों का बास जाकर तलाश किया, लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।