चंडीगढ़ । अमृत गुप्ता की नई किताब ‘टू ग्रेटमास्टर्स’ (स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद) को फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रिलीज किया। किताब की भूमिकाएं जानी मानी हस्तियों ने लिखी हैं । पहाड़ों की रानी शिमला की पृष्ठभूमि में बुनी गई इस रोमांटिक, प्रेरित और उत्साहित करने वाली तीन युवा रिसर्चस्कॉलर्स की इस कहानी में मानव जीवन के उद्देश्यों की सफल खोज में इन दो महान गुरुओं के जीवन दर्शन की व्यवहारिकता को पिरोया गया है। इसमें दर्शन और प्रेरणा के अद्वितीय मिश्रण को प्रस्तुत करने के साथ ही धरती पर इन दो महान आत्माओं के जीवन के कुछ प्रेरक पलों की भी झलक दी गई है।