anaganbari worker protest in kaithal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 10:47 AM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कैथल। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जवाहर पार्क से चलकर लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन किया और तहसीलदार को विभिन्न मांगों के सबंध में ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंव हेल्पर्ज यूनियन की ओर से किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मलित हुई। यूनियन की प्रदेश महासचिव शकुंतला ने बताया कि वर्करों को पिछले छह माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं मांगते हैं लेकिन लगभग दो साल से आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी नहीं दिया गया। इस सबंध में अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है लेकिन समस्या का हल अभी तक नहीं निकला है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement