Ajmer: RAC Jawan Deployed to Guard EVM Strong Room Dies After Being Shot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर : EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात RAC जवान की गोली लगने से मौत, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने कहा—यह सिर्फ हादसा

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 2:15 PM (IST)
अजमेर : EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात RAC जवान की गोली लगने से मौत, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने कहा—यह सिर्फ हादसा
अजमेर। अजमेर के माखुपुरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने पंचायती राज चुनाव के ईवीएम (EVM) स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (RAC) के जवान नरेंद्र गोदारा (31) की सर्विस राइफल से गोली लगने के कारण मौत हो गई। मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक जवान के परिजनों ने किसी भी तरह की साजिश या शंका से इनकार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया हथियार लोड करते समय दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी कोणों को ध्यान में रखकर गहन पड़ताल कर रही है। ड्यूटी बदलने के दौरान लोड करते समय चली सर्विस राइफल
आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार-गार्ड प्रभारी ने दर्ज कराई मर्ग: 9वीं आरएसी बटालियन (टोंक) की ए-कंपनी के गार्ड प्रभारी की ओर से पुलिस में मर्ग दर्ज कराई गई है।
16 अक्टूबर से थी तैनाती: माखुपुरा पॉलिटेक्निक कॉलेज में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया था, जिसकी चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए 16 अक्टूबर से 9वीं आरएसी की कंपनी तैनात थी।
शाम 5:15 बजे हुआ हादसा: सोमवार शाम सवा पांच बजे जब ड्यूटी शिफ्ट बदली जा रही थी, उसी दौरान कांस्टेबल नरेंद्र गोदारा (पुत्र नाथूराम) की राइफल लोड करने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के आलाधिकारी, एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए।
ड्यूटी पर जाने से पहले 10 माह की बेटी से की थी वीडियो कॉल
मृतक के साढ़ू नानूराम जाट ने बताया कि नरेंद्र बेहद मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव के थे:
परिवार में सब कुछ था सामान्य: ड्यूटी संभालने से कुछ ही देर पहले नरेंद्र ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके अपनी 10 महीने की नन्हीं बेटी से बात की थी। उस समय वे बिल्कुल सामान्य और खुश थे।
हाल ही में खरीदी थी कार: परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुछ ही दिन पहले नई कार खरीदी थी और परिवार में किसी भी तरह का कोई तनाव या विवाद नहीं था। यही वजह है कि परिवार इसे केवल एक तकनीकी व असावधानीवश हुआ हादसा मान रहा है और उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है।
2018 में आरएसी में हुए थे भर्ती, पत्नी भी अजमेर पुलिस में सिपाही
पारिवारिक पृष्ठभूमि: नरेंद्र गोदारा मूल रूप से नागौर जिले के मेड़ता रोड के निवासी थे और वर्तमान में अजमेर में सपरिवार रह रहे थे।
पुलिस व सैन्य परिवार: वे वर्ष 2018 में महाराणा प्रताप बटालियन (प्रतापगढ़) में आरएसी जवान के रूप में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी महेंद्र भी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं और वर्तमान में अजमेर शहर यातायात पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। नरेंद्र के साढ़ू नारायण सिंह अजमेर के दरगाह थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनका बड़ा भाई भारतीय वायुसेना (Air Force) में देश सेवा कर रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद आरएसी के अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement