Additional District Collector I heard the problems of the common people in the night Chaupal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 दिसम्बर 2024 11:05 PM (IST)
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं
जोधपुर ग्रामीण। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी ने लूणी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाल में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबधित अपनी समस्याओं से अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम को अवगत करवाया। चौधरी ने उनकी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना एवं त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, रात्रि चौपाल में आए ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा के पात्र व अपात्र परिवारों के नाम जुड़वाने एवं हटवाने, तारबंदी, भू-रूपांतरण, किसानों के मुआवजा से संबंधित मामले सहित अन्य समस्याओं की और भी सभी का ध्यान आकृष्ट किया। चौधरी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही उचित एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गंभीरता पूर्वक समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी जोधपुर दक्षिण पंकज जैन, तहसीलदार कुड़ी भगतासनी कुटेंद्र कंवर, सहायक विकास अधिकारी श्याम लाल, सरपंच पाल भल्ला राम सारण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। - PRO Jodhpur

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement