Jodhpur Rural Polices Sunday on Cycle Campaign: A Message of Fitness and Environmental Awareness in Borunda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2026 8:03 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

जोधपुर ग्रामीण पुलिस का “संडे ऑन साइकिल” अभियान, बोरुंदा में फिटनेस और पर्यावरण का संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 24 मई 2026 3:26 PM (IST)
जोधपुर ग्रामीण पुलिस का “संडे ऑन साइकिल” अभियान, बोरुंदा में फिटनेस और पर्यावरण का संदेश
जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत आज बोरुंदा में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों ने उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लिया। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत बोरुंदा पुलिस थाने से हुई, जहां थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साइकिल रैली सदर बाजार, सीनियर स्कूल, सेंट्रल बैंक, बस स्टैंड, पीएनबी बैंक, धर्म कांटा, पूंदलू चौराहा और पीपली चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः पुलिस थाना परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
सुजानाराम बिश्नोई, थानाधिकारी बोरुंदा:
"स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही एक मजबूत समाज एवं राष्ट्र की नींव हैं। साइकिलिंग से स्वास्थ्य लाभ, तनाव में कमी, फिटनेस में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।"
कार्यक्रम के दौरान ठेकेदार विजय टाक ने भी उपस्थित लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, युवा वर्ग और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित यह "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement