Advertisement
जाट महासभा अध्यक्ष पर हमले के तीन और आरोपी गिरफ्तार

घटना 22 फरवरी 2026 की है, जब प्रकाश बेनीवाल अपने साथियों के साथ बेडो की ढाणी गजसिंहपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोककर उन पर व उनके साथियों पर हमला कर मारपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में आसोप थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तारः
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही कचराराम व किशोराम को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाईः
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत व वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जोधपुर ग्रामीण
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


