Academic Convocation was in school presentations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीक्षांत स्कूल में दिया गया एकेडेमिक प्रजेंटेशन

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 7:09 PM (IST)
दीक्षांत स्कूल में दिया गया एकेडेमिक प्रजेंटेशन
चंडीगढ़। दीक्षांत ग्लोबल स्कूल जीरकपुर के किंडरगार्टन और प्राइमरी विंग के स्टूडेंट्स ने शनिवार को अभिभावकों को एकेडेमिक प्रेजेंटेशन दिया। इन स्कूली बच्चों ने बताया कि किस तरह से वह अलग अलग टाॅपिक्स को किस प्रकार के रोचक तरीकों से सीखते हैं। इसमें पपेट शो, स्टोरी नरेशन, एनवायरमेंटल साइंस का म्यूजिकल इंटीग्रेशन और लैंग्वेज आदि तरीके शामिल हैं। स्कूल के रीडिंग प्रोग्राम को स्टूडेंट्स बेहतर ढंग से समझते हैं। दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने कहा कि किंडरगार्टन और प्राइमरी सेक्शन के हरेक स्टूडेंट को उनके पढ़ने के ढंग को बताने का मौका दिया गया। छोटे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने लर्निंग के तौर तरीके बताए। इस मौके पर उत्साह के साथ परफार्म करने वाले बच्चों को देखकर पैरेंट्स काफी खुश हुए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement