छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन पदों पर एबीवीपी का कब्जा
khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 11:45 PM (IST)
हिंडौन सिटी। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी सुमेरसिंह जाटव विजयी हुए। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी ने 159 मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी गोबिंद सहाय मीना ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर लवकुश जाटव 197, महासचिव पर गजेन्द्र बेनीवाल 149, संयुक्त सचिव पर सौरभ गुप्ता 152 मतों से विजयी हुए। सभी प्रत्याशियों को प्राचार्य भगवान सहाय शर्मा ने शपथ दिलाई । चुनाव में 898 मतदाताओं में से 429 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इधर अध्यक्ष पद पर सुमेर सिंह जाटव की जीत की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।