4 pickpockets arrested in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दरगाह क्षेत्र में करते थे जेबतराशी, 4 गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 3:11 PM (IST)
दरगाह क्षेत्र में करते थे जेबतराशी, 4 गिरफ्तार
अजमेर। दरगाह थाना क्षेत्र में जेबतराश गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 जेबतराशों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दरगाह शरीफ में परिवार के साथ जियारत करने आये संदीप ने पर्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। संदीप ने बताया कि जियारत के दौरान कुछ व्यक्ति हमारा पीछा कर रहे थे। उन्होंने हमारा पर्स पार किया। हमने उनका पीछा भी किया लेकिन, वो हाथ नहीं आए। पर्स में कई कीमती कागजात और रुपए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लिया और टीम गठित कर दरगाह थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सैयद अली, नूर हसन, विनय सिंह व अब्बास मस्तान को गिरफ्तार किया। पुलिस इनसे चोरी किए गए माल की बरामदगी के लिए भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को इनसे कई वारदात खुलने की संभावना है। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement