khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 11:32 AM (IST)
इलाहाबाद। इलाहाबाद में भीषण ठंड का कहर जारी है। शनिवार की रात भी तीन लोग ठंड का शिकार बन गये और अपनी जान गंवा बैठे। इन तीन मौतों के साथ ठंड से मरने वालों का आंकड़ा अब 5 पहुंच गया है। शहर व ग्रामीण इलाके में जिस तरह से हालात बने हुए हैं उसे देखकर लगता हैं कि ठंड का यह मौत का खेल जारी रहेगा।
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक ठंड से बचने के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। जिले के घूरपुर सेमराकल्बना विपत भारतीया ;70द्ध को ठंड लगने से तेज कंपकपी हो रही थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन विपत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे