वहीं कुशलपुर के अमृतलाल प्रजापति 52 मांडाखास स्थित एटीएम से पैसा निकालने दिनभर कतार में खड़े रहे। उस दौरान ठंड लगने से लाइन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ लोगों ने उन्हें हास्पिटल पहुंचाया। लेकिन उनकी जान नहीं बचायी जा सकी। इसी प्रकार कौधियारा में किसान सीताराम ;65द्ध फसल की रखवाली कर रहा था। रात में उसके पेट में तेज दर्ज हुआ।
गुहार लगाने पर परिजन पहुंचे तो वह कांप रहे थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नैनी में व्यापारी व मेजा में किसान की भी ठंड से मौत हो चुकी है। लगातार बढती ठंड ने संकेत दे दिया हैं कि जिले में हालात बिगड़ने वाले है। क्योंकि बढती मौतों की संख्या न सिर्फ प्रशासनिक अमले के लिये चिंता का विषय है। बल्कि आम जन मानस के लिए दहशत बढाने वाला है ।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह